9 मार्च 2026 पंचांग एवं राशिफल

धर्म

ग्वालियर

संवत् 2082 , शाके 1947 , फाल्गुन मास , सोमवार , कृष्ण पक्ष , षष्ठी तिथि , विशाखा नक्षत्र , व्याघात योग , शकुनि करण , तुला राशि चंद्र , कुंभ राशि सूर्य , राहुकाल – प्रातः 7:51 से 9:19 तक , पूर्व दिशा यात्रा शुभ

 

मेष राशि – आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी ।उपाय: भगवान हनुमान को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

वृषभ राशि – आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यों में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन प्रयास से सफलता मिलेगी।उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।

मिथुन राशि – आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि – आज भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा ।उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें।

सिंह राशि – आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत मिल रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।

कन्या राशि – आज का दिन थोड़ा मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य से काम करने पर सफलता मिलेगी। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि – आज नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में प्रगति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। यात्रा के भी योग बन सकते हैं। उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि – आज भाग्य का साथ मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मकर राशि – आज मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ मामलों में धैर्य रखना आवश्यक है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: काले तिल का दान करें।

मीन राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा ।उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का दान करें।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *