चरखा में हनुमान मंदिर तक बनने वाली सीसी सड़क का विधायक ने किया भूमि पूजन 24.41 लाख रुपए की लागत से बनेगी 0.535 मीटर लंबी सड़क

डबरा/भितरवार

भितरवार

भितरवार अनु विभाग की ग्राम पंचायत चरखा में विगत रोज प्रभु दयाल के मकान से हनुमान जी के मंदिर तक बनने वाली 24.41 लख रुपए की लागत से 0.535 मीटर लंबी बनने वाली सीसी रोड का क्षेत्रीय भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौर के द्वारा भूमि पूजन करते हुए कहा कि रोड के बनने से जहां ग्राम के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा प्राप्त होगी तो वही मंदिर पहुंचने वाले लोगों को भी इस रोड का लाभ प्राप्त होगा। वहीं उन्होंने गांव से लेकर शहर के विकास को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा जो विकास की संरचना की गई है उसके संबंध में अवगत कराया साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम पंचायत चरखा में, ग्राम के मुख्य मार्ग पर लोगों को आवागमन के दौरान काफी असुविधा खराब रोड के कारण उठाना पड़ती थी। यहां तक की ग्राम के प्रमुख हनुमान जी के मंदिर पर पहुंचने के लिए भी लोग काफी परेशान थे जिसको लेकर ग्रामवासी निरंतर रोड बनाए जाने की मांग कर रहे थे जिसका निर्माण हेतु भूमि पूजन विगत रोज क्षेत्र के भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। तो वहीं भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह पूर्वक ग्राम सरपंच ढकेली बाई जनक सिंह तोमर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशिष्ट तौर पर भितरवार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नारायण सिंह राजे,लखेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर सिंह रावत, उदयभान सिंह रावत, भीकम सिंह जाट , पूर्व सरपंच भगवान सिंह तोमर इत्यादि के द्वारा पहले मा सरस्वती का पूजन किया गया जहां बाद में रोड़ निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्री राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भितरवार विधानसभा क्षेत्र के लिए बजट में स्वीकृत किए गए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार सदैव गांव गरीब और किस के लिए काम करने वाली सरकार है। तो वही ग्राम सरपंच पति जनक सिंह तोमर के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा नीति सरकार द्वारा योजनाएं और कार्यक्रम गरीबों के कल्याण के हो या किसानों के हित लाभ के उन्हें प्राथमिकता से लाभान्वित करने के लिए कार्य कर रही है। साथ ही विकास के कार्य भी लक्ष्य बनाकर पूरे किए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच खेम सिंह जाटव, सरपंच मेघ सिंह रावत, सरपंच रामऔतार पवैया आदि सरपंचों के साथ ग्राम के कई गणमान्य जन और ग्रामवासी सहित पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *