एआई समिट में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन गंदी और नंगी राजनीति: पीएम मोदी

देश विदेश

मेरठ

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीति के चक्कर में देश के गौरव और राष्ट्रीय कार्यक्रमों को नुकसान पहुंचा रही है। पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को गंदी और नंगी राजनीति बताया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इम्पैक्ट समिट हुआ, जिसमें 80 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहा है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विदेशी मेहमानों के सामने कांग्रेस नेताओं ने बिना शर्ट के विरोध प्रदर्शन किया, जिससे देश की गरिमा को ठेस पहुंची है।
पीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी? उन्होंने कहा कि एआई ग्लोबल समिट बीजेपी का नहीं, बल्कि पूरे देश का कार्यक्रम था। पीएम मोदी ने अफसोस जताते हुए कहा कि मर्यादा तोड़ने के बाद भी कांग्रेस के नेता शर्मिंदा होने के बजाय बेशर्मी दिखा रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि महिला सांसदों को आगे करके और सीट पर कब्जा करके कोई पीएम नहीं बन सकता। उन्होंने कांग्रेस को देश के लिए बोझ बताया। हालांकि उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि दिल्ली में हुई इस घटना के लिए कांग्रेस के साथी दलों ने भी उसकी आलोचना की है, जिसके लिए उन्होंने अन्य दलों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *