भिंड
बिना ट्रैफिक के ही उखड़ने लगी कंक्रीट
भिंड (NEWS UPDATE): बिना गाड़ियों का लोड पड़े पुल का क्षतिग्रस्त ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगा दिया। जिले से विकास के दावों की पोल खोलने वाली एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
एमपी और यूपी को जोड़ने के लिए अटेर-जैतपुर घाट पर 125 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा पुल शुरू होने से पहले ही जर्जर होने लगा है। पुल पर अभी ट्रैफिक का दबाव शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन इसके प्लेटफॉर्म की डेक (कंक्रीट) उखड़ने लगी है और सरिया बाहर आ गया है।
इस भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की है।
9 साल का इंतजार और करोड़ों की बर्बादी?
अटेर पुल का निर्माण पिछले 9 सालों से चल रहा है। यह पुल मूल रूप से 2025 में बनकर तैयार हो गया था, लेकिन इसके 350 मीटर के अतिरिक्त हिस्से का निर्माण कार्य चलने के कारण इसे अभी तक आम जनता के लिए पूरी तरह नहीं खोला गया है।
अब बिना किसी ट्रैफिक दबाव के पुल की जर्जर दीवार, टूटी रेलिंग और उभरे हुए सरियों ने निर्माण की क्वालिटी (Quality Control) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुल की वर्तमान स्थिति
उखड़ती कंक्रीट और बाहर निकला सरिया ने बिना गाड़ियों के चले ही पुल के क्षतिग्रस्त डेक से गुणवत्ता को सवालों के घेरे में लिया। कंक्रीट उखड़ने से बनी दरारों के जरिए बारिश का पानी पुल के अंदर जा रहा है, जिससे अंदरूनी ढांचा कमजोर हो सकता है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद सेतु निगम के अधिकारी चिंतित हैं और क्षतिग्रस्त हिस्से को 3 दिन में ठीक कराने का दावा कर रहे हैं।
Ater Jaitpur Bridge Damage
