जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करें-सीईओ निराश्रित बच्चों के मामले में गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

श्योपुर

श्योपुर

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सौम्या आनंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों का निराकरण गंभीरता के साथ सकारात्मक रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के आवेदन निराकरण से लंबित नही रहने चाहिए, इनका तत्काल निराकरण किया जायें और आवेदको को अवगत कराया जाये। जनसुनवाई के दौरान कुल 112 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

निराश्रित बच्चों के मामले में गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा कुम्हारपुरा तहसील वीरपुर निवासी दो नाबालिग एवं निराश्रित बच्चों के मामले में महिला बाल विकास विभाग को गार्जियन नियुक्त करने के निर्देश दिये, जिससे बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति की जा सकें। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बच्चों की तत्काल समग्र आईडी जनरेट की जायें और जन्म प्रमाण बनाये जायें, जिससे बच्चों के आधार कार्ड बनाया जा सकें और बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया जा सके। बच्चों के साथ आये ग्राम के लोगों ने बताया कि दोनो बच्चों की मॉ की मृत्यु हो गई है और पिता जेल में है। ऐसे में बच्चों का जीवन यापन कठिन हो रहा है। इस मामले में स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत लाभ दिये जाने के निर्देश दिये गये।

उत्तराधिकार के आधार पर राशि जारी कराने के निर्देश

सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्य आनंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान बडा इमामबाडा निवासी श्री शमशाद बेग के आवेदन पर एलडीएम श्री यदु सॉय को निर्देश दिये कि उत्तराधिकार आदेश अनुसार मृतक पिता के बैंक खाते की जमा राशि वारिसान को दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। आवेदक श्री शमशाद बेग द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उसके पिता श्री साजिद बेग का एसबीआई स्टेशन रोड में बैंक खाता था, जिसमें 37 लाख 88 हजार रूपये की राशि जमा है, पिता की मृत्यु के बाद उक्त खाते की राशि के संबंध में मॉ के नाम सक्षम न्यायालय से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया है, इसके बाद भी बैंक शाखा द्वारा राशि नही दी जा रही है। इस पर एलडीएम को निर्देशित किया गया कि इस मामले का निराकरण सुनिश्चित किया जायें।

अजनोई में पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश

सीईओ जिला पंचायत सुश्री सौम्य आनंद द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण रामस्वरूप आदिवासी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर पीएचई विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नलजल योजना की मोटर शीघ्र सुधारी जाये और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *