न्यू दिल्ली
अनिल अंबानी ने अडाणी पर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यापार जगत में हड़कंप मचा दिया। उन्होंने सीधा सीधा आरोप NDTV पर लगाया कि अडाणी के स्वामित्व में NDTV ने उन्हें निशाना बनाते हुए 72 लेख प्रकाशित किये है ताकि उसके वास्तविक मालिक की कब्जे की रणनीतियो को आगे बढ़ाया जा सके।उन्होंने सीधा सीधा आरोप लगाया कि बहुसंख्यक शेयरधारक अडाणी समूह अनिल अंबानी की कंपनियों पर कब्ज़ा करना चाहता है।
अभी कुछ दिन पहिले वेदांता ग्रुप और अडाणी के बीच जेपी ग्रुप नीलामी को ले कर भी कुछ इस तरह का विवाद सामने आया जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
उद्योगपति अनिल अंबानीने NDTV पर मानहानि का मुकदमा दायर किया है यह मुकदमा सीबीआई और ईडी से जुड़े मामलों में अंबानी की कंपनियों पर की गई रिपोर्टिंग को लेकर दायर किया गया है।
अंबानी की ओर से पेश वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि अडाणी समूह जो कि NDTV का बहुसंख्यक शेयरधारक है अनिल अंबानी की कंपनियों पर कब्ज़ा करना चाहता है।
अनिल अंबानी के वकील ने ये भी आरोप लगाया कि रिलायंस से जुड़े मामले में जब भी किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी होती है NDTV उसमे सीधा अंबानी का नाम जोड़ता है
मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने NDTV को कथित मानहानिकारक खबरों के प्रकाशन पर अंतरिम रोक लगाने की मांग पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई के लिए सूचीबद्ध किया।
अंबानी ने NDTV से 2 करोड़ रुपये से अधिक के हर्जाने की मांग की है साथ ही कहा कि इस राशि को दान कर दिया जाए
