सीईओ जिला पंचायत ने सांदीपनि गोठ, अंबाह और दिमनी के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

भिंड

मुरैना |

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा विगत 10 फरवरी से हायर सेकेण्डरी की बोर्ड परीक्षाएं संचालित की जा रहीं है। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संपन्न कराए जाने के लिए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर उड़नदस्ते पूरे समय परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते देखे गए है। 13 फरवरी को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, पशुपालन, विज्ञान के तत्व संबंधी परीक्षा संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव ने सांदीपनि गोठ, अंबाह और दिमनी के बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, उपस्थिति पंजी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की कार्यप्रणाली की जांच की गई। सभी केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *