लक्ष्मीगंज अनाज मंडी में तालाबंदी

ग्वालियर

किसानों का दो लोगों पर ढाई करोड़ की गड़बड़ी का आरोप
ग्वालियर:मध्य प्रदेश के लक्ष्मीगंज अनाज मंडी में आज किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडी में तालाबंदी कर दी। किसानों का आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में 70 किसानों के लगभग ढाई करोड़ रुपये भुगतान अरविंद और धर्मेंद्र भदोरिया नहीं किया गया।
किसानों के अनुसार, मंडी में फसल खरीदी के दौरान भुगतान और तौल में अनियमितताएं की गईं। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने यह कदम उठाया। उन्होंने मंडी गेट पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और उनका बकाया भुगतान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने किसानों को समझाने की कोशिश की और जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप है, जिससे आसपास के क्षेत्रों के किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 70 से 80 किसान गेहूं एव सरसों की ट्रोलिया लेकर बाहर सड़क पर खड़े रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *