चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना,प्रतिदिन की प्रोग्रेस से अवगत कराने के निर्देश

श्योपुर

श्योपुर

कलेक्टेªट सभाकक्ष में आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे चम्बल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना अंतर्गत प्रतिदिन की प्रोग्रेस से अवगत कराया जायें, उन्होंने निर्देश दिये कि योजना के संबंध में प्रतिदिन किये जाने वाले कार्य की रिपोटिंग संबंधित एजेंसी डब्ल्यूपीआईएल के स्थानीय मैनेजर द्वारा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट में उनके समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री चैतन्य चौहान, परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी डब्ल्यूपीआईएल के दिग्विजय सिंह, स्थानीय मैनेजर दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने निर्देश दिये कि परियोजना का कार्य 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जायें तथा किसानों को सिंचाई की सुविधा सुचारू करने का लक्ष्य रखते हुए पानी खेतो में चलाकर दिखाया जायें। उन्होंने कहा कि परियोजना अंतर्गत सभी 52 ग्रामों के कमांड एरिया में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जायें, टेस्टिंग के समय उनके द्वारा सभी 52 ग्रामों में जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त किये जायेगे, जो टेस्टिंग के दौरान कमांड एरिया में पानी की उपलब्धता का सत्यापन सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि वर्तमान में जितने भी लिकेज है, उनको सुधारने का कार्य किया जायें तथा टेक्नीकल स्टॉफ पर्याप्त संख्या में नियुक्त किया जायें। सिंचाई हेतु जल वितरण के लिए लगाये गये सभी 413 बॉक्स को सुचारू करने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *