हत्या के मामले में फरार आरोपी को भांडेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया

भांडेर

भांडेर निवासी सुनील पुत्र लक्ष्मण भारती, निवासी भांडेर द्वारा थाना भांडेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपीगण मुबीन मंसूरी, जायद मंसूरी एवं परवेज मंसूरी, निवासीगण भांडेर द्वारा उसके, उसकी पत्नी एवं बच्चे के साथ लाठी-डंडों एवं लात-घूसों से मारपीट की गई। रिपोर्ट पर थाना भांडेर में अपराध क्रमांक 44/26 धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इलाज के दौरान फरियादी सुनील की दिनांक 03.04.2026 को जेएएच, ग्वालियर में मृत्यु हो गई। जिसके पश्चात प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (हत्या) की वृद्धि की गई। घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में तत्परता से की गई। तलाश के दौरान दिनांक 07.अप्रैल 2026 को भांडेर पुलिस द्वारा चिरगांव रोड बाईपास से आरोपी मूबीन पुत्र रज्जफ मंसूरी, उम्र 42 वर्ष, निवासी सितोला मोहल्ला भांडेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को दिनांक 08.04.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। इस प्रकार भांडेर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार आरोपी को घटना के मात्र तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर प्रभावी कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल परिहार, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक उदय सिंह यादव, प्रधान आरक्षक अवधेश दीक्षित, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक विशाल श्रीवास्तव, आरक्षक गांदी पाल कुशवाहा, आरक्षक रविंद्र रावत, आरक्षक नीरज कुमार एवं सैनिक अनिल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *