“जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता” — ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर

ग्वालियर

द्वार-द्वार पहुंचकर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुंचकर आमजन की समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।
तोमर ने वार्ड क्रमांक-5 स्थित अपनाघर कॉलोनी से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने द्वार-द्वार जाकर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद किया और मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने सीवर, सड़क एवं स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपनाघर कॉलोनी से शुरू हुआ भ्रमण कार्यक्रम दामोदर बाग कॉलोनी तक पहुंचा। आनंद नगर क्षेत्र में महिलाओं ने साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
तोमर ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
भ्रमण के दौरान अपर आयुक्त प्रदीप तोमर सहित नगर निगम, विद्युत विभाग एवं प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *