ईसीएस बैगलेस स्कूल के नए आधुनिक भवन का हुआ लोकार्पण

ग्वालियर

ग्वालियर

एसी कक्षाएं, स्मार्ट क्लास, खेल व गतिविधि सुविधाओं से सुसज्जित—शिक्षा के क्षेत्र में जुड़ा नया आयाम
ग्वालियर, 22 मार्च। थाटीपुर स्थित सुरेश नगर में ईसीएस बैगलेस स्कूल के नए आधुनिक एवं भव्य भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर “रामू भैया” रहे, जबकि अध्यक्षता समाजसेवी मदन चंद्र पवैया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज को बदलने का कार्य करती है। उन्होंने संस्थान को नए भवन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ईसीएस बैगलेस स्कूल ग्वालियर में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है और इसकी नई शाखा से शहर में शिक्षा का विस्तार होगा।
उन्होंने बताया कि शहर में स्कूल की 11 शाखाएं पहले से संचालित हैं और यह नई आधुनिक ब्रांच शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त यह संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होगा।
संस्थान के अध्यक्ष भूषण पवैया एवं प्रबंधक प्रांजल पवैया ने कहा कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का लक्ष्य है। स्कूल में एयर कंडीशंड कक्षाएं, स्मार्ट डिजिटल क्लास, क्रिकेट टर्फ, एक्टिविटी रूम और समृद्ध पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
समारोह के अंत में पवैया परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने नए भवन का अवलोकन किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन, समाजसेवी संजय चोपड़ा, पूर्व पार्षद देवेंद्र पवैया, दिनेश दीक्षित, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष पारस सर्राफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *