पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहे – कलेक्टर जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न

भिंड

भिंड

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में आज दिसंबर तिमाही 2025 की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति (डीएलसीसी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति तथा बैंकों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के एलडीओ धीरज गुप्ता, नाबार्ड से आशीष जे. श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक भिण्ड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मछली पालन योजना, संत रविदास योजना तथा भीमराव अंबेडकर योजना के अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि हितग्राही का कार्य सही है और दस्तावेज पूर्ण हैं, तो पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनू योजना, आचार्य विद्यासागर योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *