Lawrence Bishnoi-‘अगली गोली छाती में होगी’पुर्तगाल में भारतीयों पर फायरिंग

देश विदेश

राहुल आरके मीणा ने ली हमलों की जिम्मेदारी, टारगेट पर थे ये दो भारतीय

Lawrence Bishnoi Gang (NEWS UPDATE))- भारत का कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब सात समंदर पार विदेशों में भी अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में पुर्तगाल में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए पीड़ितों को खुली चेतावनी दी है।गैंग की तरफ से साफ शब्दों में कहा गया है कि यह सिर्फ एक ट्रेलर था, अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगली गोली सीधे छाती में मारी जाएगी।

“यूरोप में कहीं भी छिप जाओ, ढूंढ लेंगे” – बिश्नोई गैंग का बड़ा दावा

इस वायरल पोस्ट में सबसे चौंकाने वाला दावा गैंग की इंटरनेशनल रीच को लेकर किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है कि जिन लोगों को निशाना बनाया गया है, वे यूरोप के किसी भी कोने में चले जाएं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग उन्हें ढूंढ निकालेगा।

इस पोस्ट के अंत में कई खतरनाक अपराधियों और गैंग्स के नाम वाले हैशटैग भी इस्तेमाल किए गए हैं, जैसे:

#SunilMishraGang

#RahulDubeyGang

#AmanSahuGang

इन हैशटैग्स के सामने आने के बाद भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या इन छोटे-बड़े गैंग्स ने आपस में कोई इंटरनेशनल सिंडिकेट बना लिया है।

एक घटना पुर्तगाल के विला नोवा डी मिलफोंटेस में गुरप्रीत सिंह गिल के घर पर हुई, जबकि दूसरी 6 मई को सिंट्रा में गुरदीप सिंह को निशाना बनाकर की गई। पोस्ट में कहा गया कि यह फायरिंग सिर्फ चेतावनी देने के लिए की गई थी। अगर उनकी बात नहीं मानी तो अगली गोली उनकी छाती में मारी जाएगी।

मामले की जांच में जुटीं एजेंसियां

मामला सामने आने के बाद जांच एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, पुर्तगाल की स्थानीय पुलिस और दूसरी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां इन घटनाओं और सोशल मीडिया पर किए गए दावों की जांच कर रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वायरल पोस्ट में कही गई सभी बातें सही हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *