जयपुर में IT कंपनी की आड़ में चल रहे करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश

देश विदेश

जयपुर

नागौर पुलिस का बड़ा एक्शन

जयपुर (NEWS UPDATE): नागौर जिला पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting Racket) के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नागौर पुलिस की विशेष जांच टीम ने राजधानी जयपुर के पॉश इलाके वैशाली नगर में छापेमारी कर एक हाईटेक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा रैकेट कोई साधारण सटोरिये नहीं, बल्कि एक पेशेवर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी की आड़ में बेहद संगठित तरीके से चला रहे थे।

Senerien IT Solution: आईटी कंपनी की आड़ में सट्टे का खेल

इस पूरे ऑपरेशन की कमान नागौर की प्रशिक्षु आईपीएस (IPS) अदिति उपाध्याय ने संभाली। उन्होंने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नागौर में दर्ज एक मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस को कुछ पुख्ता इनपुट और तकनीकी साक्ष्य मिले थे। इन कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस टीम जयपुर के वैशाली नगर स्थित ‘सेनेरियन आईटी सोल्यूशन’ (Senerien IT Solution) नाम की कंपनी तक पहुंची।

कैसे काम करता था यह नेटवर्क?

यह आईटी कंपनी वैध काम की आड़ में अवैध ऑनलाइन गैंबलिंग और क्रिकेट मैचों पर दांव लगाने के लिए कस्टमाइज्ड मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट्स तैयार करती थी। इसके बाद सटोरियों और ग्राहकों को गुप्त आईडी (ID) और पासवर्ड बांटे जाते थे। इस डिजिटल रैकेट में रोजाना करोड़ों रुपए के वित्तीय लेन-देन होने की आशंका है।

Trump-24′ App: खुद का कस्टमाइज्ड ऐप और सीक्रेट आईडी का खेल

पुलिस और साइबर सेल की नजरों से बचने के लिए इस शातिर गिरोह ने बाजार में मौजूद आम ऐप्स का इस्तेमाल बंद कर दिया था। इसके बजाय उन्होंने खुद का एक विशेष कस्टमाइज्ड ऐप तैयार किया था, जिसका नाम ‘ट्रेम्प-24’ (Trump-24) रखा गया था।

आईडी एक्टिवेट होने के बाद ग्राहकों से ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट मोड के जरिए पैसे लिए जाते थे और फिर मैचों पर सट्टा लगवाया जाता था। मैचों के दौरान भावों का उतार-चढ़ाव और सट्टे से जुड़ी तमाम जरूरी सूचनाओं का आदान-प्रदान भी इसी नेटवर्क के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए किया जाता था।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे जयपुर के बड़े बुकीज से मुख्य मास्टर आईडी लेकर आगे छोटे सटोरियों को री-सेल करते थे। खुद का स्वतंत्र ऐप होने के कारण धंधे की पूरी कमांड और कंट्रोलिंग इसी जयपुर स्थित कंपनी के पास सुरक्षित रहती थी।

नागौर पुलिस की मुस्तैदी

जानकारी के अनुसार, जयपुर में हुई यह बड़ी रेड कोई अचानक हुई कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसके पीछे नागौर पुलिस की पिछले कई महीनों की जमीनी मेहनत और क्रमिक तफ्तीश है। इस पूरे मामले की शुरुआत गत 24 फरवरी की रात को हुई थी।

तब नागौर कोतवाली पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले रोल निवासी अशोक भाटी और चेनार निवासी हिम्मताराम गहलोत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

 

Online Betting Racket Rajasthan

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *