नीट के बाद अब एमपी में वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा रद्द

राज्य

भोपाल

MPESB Exam Cancelled,इस दिन दोबारा होगा एग्जाम

भोपाल (NEWS UPDATE): देश में चल रहे नीट-यूजी 2026 (NEET-UG 2026) पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के विवाद के बीच अब मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) द्वारा रविवार (7 जून 2026) को आयोजित की गई वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को तकनीकी कारणों से अचानक रद्द कर दिया गया है।

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लाखों युवा पहुंचे थे, लेकिन ऐन वक्त पर परीक्षा स्थगित होने से उन्हें भारी निराशा और परेशानी का सामना करना पड़ा।

भोपाल के परीक्षा केंद्र पर हुआ भारी हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के एक निजी कॉलेज स्थित एग्जाम सेंटर पर वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली (दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक) शुरू होनी थी। लेकिन तकनीकी खराबी (Technical Glitch) आने के कारण बोर्ड को इस शिफ्ट की परीक्षा को अचानक रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

दूर-दराज के जिलों से सफर तय करके आए नाराज छात्रों का सब्र टूट गया और उन्होंने कॉलेज परिसर के बाहर जमकर हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को बिगड़ता देख तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद निशातपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाइश दी और मामले को शांत कराया।

गुस्से में अभ्यर्थी, जवाबदेही तय करने की राखी मांग

परीक्षा के रद्द होते ही कई किलोमीटर दूर से परीक्षा देने आए छात्रों का गुस्सा फुट पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया परीक्षा को स्थगित करने को लेकर बोर्ड ने कोइ स्पष्ट जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अचानक रद्द होने के वजह से जो उनका समय और पैसा बर्बाद हुआ है उसकी भरपाई कौन करेगा?

छात्रों ने परीक्षा केंद्र में बेसिक सुविधाओं के कमी होने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि उन्हें सुबह से भूखा-प्यासा बैठकर परेशान किया गया। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। छात्रों ने कहा कि तकनीकी खामी के लिए जिम्मेदार एजेंसी और अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।

अब 20 जून को होगी दोबारा परीक्षा

हंगामे और परीक्षा निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आधिकारिक आदेश जारी किया है। बोर्ड ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए नई तारीख का ऐलान कर दिया है।

MPESB के आदेशानुसार:

“7 जून 2026 को तकनीकी समस्या के कारण स्थगित की गई परीक्षा अब शनिवार, 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए यह फैसला लिया गया है।”

 

MPESB Exam Cancelled

MP Vanrakshak Jail Prahari Exam 2026

MP Government Job Exam Postponed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *