मिथुन, धनु समेत कई राशियों की बढ़ेगी कमाई
Budh gochar : बुध का गोचर मिथुन राशि में 29 मई से शुरू हो रहा है जो कि 22 जून तक यह गोचर रहेगा,इसी के साथ भद्र राजयोग भी प्रभावशाली होगा।इस गोचर से मिथुन, कन्या, तुला सहित 5 राशियों को करियर और पारिवारिक जीवन में लाभ हासिल होगा।
बुध का गोचर किन किन राशियों के लिए लाभदायक होगा
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर लग्न भाव में रहेगा। इसी के साथ भद्र राजयोग बनेगा। ऐसे में इस दौरान आपका आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही इस दौरान आपके आसपास के लोग आपके बहुत प्रभावित होंगे और सुख सुविधाओं और वाहन आदि में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आप इस दौरान घरेलू सुख का आनंद ले पाएंगे। साथ ही आप नया वाहन आदि भी खरीद सकते हैं।
कन्या राशि मे बुध का गोचर आपकी राशि के 10वें भाव में होने वाला है। ऐसे में आपको यह गोचर सामाजिक प्रतिष्ठा और कार्यक्षेत्र में आपको नई पहचान दिला सकता है। साथ ही आपको इस दौरान तरक्की मिलने के संकेत है। इस अवधि में आपको समाज में एक अलग पहचान मिलेगी। साथ ही यह समय आपके लिए प्रतिष्ठा पाने के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा।
बुध का गोचर तुला राशि के 9वें भाव में यानी भाग्य भाव में होगा। इस अवधि के दौरान आपको अपने पिता और गुरुओं से अच्छा सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से आप कठिन से कठिन कार्य पूरे होंगे। जो लोग विदेश से जुड़े काम करते हैं उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं तो आपको सफलता प्राप्त हो सकती है
धनु राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर उनके 7वें भाव में होने वाला है। ऐसे में इस राशि के सिंगल लोग जो रिलेशनशिप में आना चाहते हैं उनके लिए समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। जो लोग पहले से व्यापार करते हैं वह अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही वैवाहिक रिश्तों में भी सामंजस्य देखने को मिलेगा। साथ ही समाज में खूब मान सम्मान और स्टेटस में बढ़ोतरी होगी।
बुध का गोचर कुंभ राशिवालों के 5वें भाव में होने वाला है। ऐसे में आपका तालमेल अपने बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बीताएंगे। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपकी अपने पार्टनर के साथ समझ और प्यार दोनों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही यह समय आपके लिए तरक्की पाने के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों के लिए समय बेहद लाभकारी रहेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए तरक्की हासिल करने वाला होगा।
