दतिया
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम 2026 के तहत भाजपा मंडल इंदरगढ़ में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सेवढा रोड स्थित जे के पैलेस में किया गया इस प्रशिक्षण वर्ग में 145
कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीयन कराया ।
दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रशिक्षण अभियान के संभागीय प्रभारी डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर किया प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक प्रदीप अग्रवाल ने प्रशिक्षण सामग्री एवं बैग वितरित किये इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, जिला उपाध्यक्ष राजेश दातरे, मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष थरेट देवेश चौधरी मंचासीन रहे ।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई तड़परांत वंदे मातरम गीत से शुरुआत की गई । डॉ अभय प्रताप सिंह जी ने इस अवसर पर कहा कि वर्ग का प्रमुख उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मतभेद मनभेद संवाद विहीनता मिटाना है पार्टी की गतिविधियों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी देना तथा सरकार की योजनाएं जन जन तक पहुंचाना वर्ग का प्रमुख उद्देश्य है ।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी ।
भाजपा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन 28 मार्च व 29 मार्च 2 दिन का रखा गया है भाजपा मंडल अध्यक्ष राम लखन सिंह गुर्जर के द्वारा इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में इन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई जिसमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप दांतरे, पूर्व जिला मंत्री सुजान सिंह रावत वर्ग नियंत्रक होंगे और पहलवान कुशवाहा को वर्ग प्रमुख बनाया गया है दीपक तिवारी चरण दास कैलारे सजावट व्यवस्था, प्रतिपाल सिंह यादव मुकेश शर्मा बैठक व्यवस्था, मीनू कुशवाहा राकेश खटीक स्वल्पाहार एवं चाय व्यवस्था, अखिलेश सेन निलय नगरिया भोजन पानी व्यवस्था, बलवीर कुशवाहा संतोष खटीक मंच व्यवस्था, दुर्गेश बघेल रविंद्र परिहार सूचना व्यवस्था, बृजेश बघेल एनडी गुप्ता , विक्की नगरिया रोहित पश्तोर पंजीयन काउंटर व्यवस्था, , राकेश मुद्गगल उपेंद्र बंटी दुबे अतिथि सत्कार व्यवस्था, डल्लू यादव राष्ट्रगान व्यवस्था , प्रतिपाल यादव को वर्ग गीत व्यवस्था सोपी गई है, प्रशिक्षण वर्ग 28 मार्च व 29 मार्च दो दिन का रहेगा ।

