प्राप्त आवेदनों का अधिकारी त्वरित निराकरण करें, जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदनों को कलेक्टर ने वाट्सएप से अधिकारियों को भेजे

मुरैना

मुरैना

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय, मुरैना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 199 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनकर्ताओं के आवेदनों को कलेक्टर ने तत्काल वाट्सएप से निराकरण करने वाले अधिकारियों को भेजे और कहा कि समस्या का त्वरित निराकरण करें। जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, एसडीएम बीएस कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार, श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा, उमेश अवस्थी सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। मंगलवार, 10 मार्च को आयोजित जनसुनवाई में मुख्यतः राजस्व, भूमि विवाद, छात्रवृत्ति, अतिथि शिक्षक, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, पेंशन, स्वच्छता, अतिक्रमण, सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को चिन्हित करते हुए उन्होंने स्वंय वाट््सएप से भेजे और आवेदन को ई-गर्वेनेंस के माध्यम से भी भेजने के निर्देश मनीष शर्मा को दिये। कलेक्टर ने लगभग आधा सैकड़ा आवेदनों को टीएल मार्क भी किया, जिसमें निराकरण की समयावधि भी अंकित की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *