कोलकाता
काकोली घोष -‘जनता ने TMC के नैरेटिव को नकारा’
कोलकाता (NEWS UPDATE): पश्चिम बंगाल की राजनीति में TMC और बागी सांसदों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। महुआ मोइत्रा के ‘करियर खत्म’ वाले बयान पर बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने तीखा पलटवार किया है।
पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने सीनियर लीडर महुआ मोइत्रा के एक बयान पर तीखा पलटवार किया है। काकोली घोष ने साफ शब्दों में कहा कि बंगाल की जनता अब टीएमसी की राजनीति और उनके नैरेटिव को पूरी तरह नकार चुकी है।
महुआ मोइत्रा के बयान पर भड़कीं काकोली घोष,‘हकीकत से दूर जी रही हैं महुआ मोइत्रा’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने महुआ मोइत्रा को आड़े हाथों लेते हुए कहा:
“यह सिर्फ आपकी मनगढ़ंत सोच है। आप अजीब और हकीकत से कोसों दूर वाली सोच में जी रही हैं। बंगाल की जनता ने आपको चुनाव में हरा दिया है और उनका जनादेश साफ तौर पर आपकी अराजकता के खिलाफ है। अब कोई भी आपको या आपकी बातों को स्वीकार नहीं कर रहा है।”
महुआ मोइत्रा ने क्या कहा था?
इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों पर तंज कसा था। उन्होंने इशारा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के बाद इन बागी नेताओं को दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंकेगी।
West Bengal Delimitation Bill Controversy
