लिटिल फ्लॉवर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में महाशिवरात्रि पर्व भक्तिभाव से मनाया गूंजा  ‘हर-हर महादेव’ का  जयघोष 

दतिया
दतिया
पीतांबरा पीठ स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस विद्यालय में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत  विद्यालय में आए मुख्य अतिथि  प्रधान न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव, समाज सेविका श्रीमती निधि तिवारी, नंबर 02 कॉलेज की व्याख्याता कविता समाधिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनोद मिश्र जी, विशाल मुदगल, निधि पिंटो मौजूद रहे । विद्यालय के फाउंडर श्री फतेह सिंह,  श्रीमती मनजीत कौर  द्वारा भगवान शिव की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
बच्चों ने शिव तांडव स्तोत्र, भजन, नृत्य एवं शिव पार्वती विवाह नाट्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यालय परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
इसी के साथ साथ विद्यालय में अध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रूप में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में चित्रकला, नृत्य, संगीत, शिल्पकला एवं आधुनिक कला के विविध रूपों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में कला के प्रति रुचि बढ़ाना तथा भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा से परिचित कराना था। क्राफ्ट गैलरी में लगी कला के विभिन्न रूपों जैसे वर्ली आर्ट, ऐब्सट्रैक्ट आर्ट, मँडाला आर्ट आदि को भी बहुत सराहा गया ।  कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में प्रस्तुत समस्त प्रदर्शनीयों के बीच निर्मित 12 ज्योतिर्लिंग विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।  सुंदर एवं सजीव सजावट के साथ तैयार किए गए इन ज्योतिर्लिंगों ने अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इन दिव्य प्रतिमाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आयोजन की सराहना की। धार्मिक वातावरण और आकर्षक प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *