विश्व कप में भारत पर भारी पड़ी है न्यूजीलैंड

खेल

अहमदाबद

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार हो होने वाले टी20 विश्वकप क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड का मुकाबला करेगी। इस मैच में भारतीय टीम की जीत की राह बेहद कठिन है। इसका कारण है कि अहम मुकाबलों में उसक कीवी टीम के खिलाफ रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस नॉकआउट मुकाबलों में कीवी टीम भारी पड़ी है। दोनों देशों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं और तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला टी20 विश्व कप 2007 के दौरान खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 190 रन बनाए थे तब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 180 रन बना सकी थी1
वहीं दूसरा मैच टी20 विश्व कप 2016 में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 126 रन बनाए थे। भारतीय टीम 79 रन ही बना पायी। वहीं तीसरी बार दोनो के बीच मुकाबला 2021 विश्व कप में हुआ था। तब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 110 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 111 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अब देखना है कि भारतीय टीम इस बार ये धारणा तोड़ने में सफल हो पाती है या नहीं। वहीं अगर देखा जाये तो अन्य मैचों में भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर हावी रही है। दोनों देशों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें से भारतीय टीम ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैचों में ही जीत मिली है जबकि 1 मैच बराबरी पर रहा है। इस साल की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली गई थी। तब भारतीय टीम ने कीवी टीम को 4-1 से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *