ग्वालियर
ग्वालियर शहर के युवा और उभरते कलाकारों ने महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर एक नया भक्ति गीत भोले की तुंबी हाल ही में रिलीज किया है। इस गीत के बोल सुंड-तुंड तुंबी भक्तिमय भावों से परिपूर्ण हैं, जो शिव भक्ति को लोक संगीत की शैली में प्रस्तुत करते हैं। गीत के लेखक सक्षम शर्मा है, जबकि इसे एश शर्मा ने अपनी आवाज दी है। यह भक्ति गीत आज सभी प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है, जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, काट्सएप, जियो सावन सहित रुद्र शाक्ति ग्रुप के यूट्यूब चैनल एश शर्मा ऑफिशियल शामिल है। शिव भक्ति पर आधारित यह गीत युवाओं के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के श्रोताओं को पसंद आ रहा है। स्थानीय कलाकारों की इस पहल से ग्वालियर की सांस्कृतिक प्रतिभा को नया मंच मिला है।
