कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी- घनश्याम सिंह पूर्व विधायक

दतिया
दतिया।
शिविर के माध्यम से हम कांग्रेस और सेवादल के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं -जयवर्धन सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री
सेंवढ़ा में कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह
दतिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि वह भाजपा द्वारा फैलाई जाने वाली बातों से भृमित न् हो एवं उन बातों का तार्किक जबाब दे सकें। यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने सोमवार को सेंवढ़ा के रंगमहल गार्डन में कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शिविर में उपस्थित सेवादल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि शिविर में कार्यकर्ता अनुशासन के गुण सीख रहे है। सेंवढ़ा ग्रामीण क्षेत्र हैं, यहां पहली बार सेवादल का शिविर लगा है, पहले यहां कोई सेवादल को जानता नही था।
उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह  विधायक का शिविर में स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश के ऊर्जावान युवा नेता श्री जयवर्धन सिंह जी प्रदेश के युवाओं की भविष्य की आशाओं के केंद्र हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री व विधायक राघोगढ़ ने
कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस व सेवादल के बारे में कार्यकर्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
उन्होंने सेंवढ़ा में सेवादल का प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने तथा शिविर में आमंत्रित करने के लिए पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव लाल जी मिश्रा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, भिंड जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, दतिया जिलाध्यक्ष अशोक दांगी बगदा एवं वरिष्ठ नेता अवधेश नायक शामिल हुए।
पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक राघोगढ़ को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता शामिल हुए।
शिविर का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा ने किया।
शिविर का समापन आज-
 कांग्रेस सेवादल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन आज मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, मप्र कांग्रेस महासचिव एवं दतिया जिला संगठन प्रभारी श्री गुड्डू राजा बुन्देला शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *