परिवार और दोस्तों संग रोम की सैर पर निकली राशि खन्ना

मनोरंजन

मुंबई

अभिनेत्री राशि खन्ना आजकल इटली की खूबसूरत वादियों में छुट्टियां मना रही हैं। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री राशि इस बार अपने परिवार और दोस्तों संग रोम की सैर पर निकली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
पहली तस्वीर में एक कपल को गुलाब का फूल देते हुए दिखाया गया है, जबकि बाकी तस्वीरों में राशि रोम की गलियों, ऐतिहासिक जगहों और कैफे में खुशगवार पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “रोम की सबसे खूबसूरत बात मेरे सामने मेज के उस पार बैठी थी।” अभिनेत्री की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट व फायर इमोजी की बाढ़ सी आ गई है। राशी खन्ना की बात करें तो वे साउथ इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी गायिकी भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज करा चुकी राशि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के मजेदार पलों और आने वाले प्रोजेक्ट्स की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। साउथ सिनेमा में सफल यात्रा के बाद राशि हाल ही में फिल्म ‘120 बहादुर’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने इरफान खान के साथ स्क्रीन साझा की थी।
भारत और चीन के बीच हुए एक युद्ध पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। ‘120 बहादुर’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी के साथ राशि खन्ना जल्द ही सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ उनकी अगली फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ में नजर आएंगी। माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में श्रीलीला, प्रथिबन, केएस रविकुमार, रामकी, नवाब शाह, अविनाश, गौतमी और नागा महेश जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *