नव संवत्सर महोत्सव में आए विदेशी मेहमानों ने देखा सुरवाया गढ़ी का वैभव

शिवपुरी

शिवपुरी

शिवपुरी की ऐतिहासिक धरोहर और भारतीय संस्कृति से प्रभावित हुए विदेशी सैलानी
शिवपुरी। शिवपुरी पर्यटन नगरी शिवपुरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र बनती नजर आई, जब विभिन्न देशों से आए विदेशी मेहमानों ने जिले की ऐतिहासिक धरोहर सुरवाया गढ़ी का भ्रमण किया। यह विदेशी मेहमान श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज द्वारा आयोजित भव्य नव संवत्सर महोत्सव में शामिल होने के लिए शिवपुरी पहुंचे हैं।
गुरुवार को विदेशी मेहमानों का दल सुरवाया स्थित ऐतिहासिक गढ़ी पहुंचा, जहां उन्होंने 9वीं–10वीं शताब्दी के प्राचीन मंदिरों, मठों और पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी को नजदीक से देखा। इस अद्भुत स्थापत्य कला को देखकर विदेशी सैलानी काफी प्रभावित नजर आए और उन्होंने इसकी जमकर सराहना की।
उल्लेखनीय है कि हिंदू नव वर्ष के अवसर पर महामंडलेश्वर नीलमणी दास जी महाराज के सान्निध्य में शिवपुरी में भव्य नव संवत्सर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाराज श्री के निमंत्रण पर अमेरिका, यूरोप सहित अन्य देशों से उनके अनुयायी और विदेशी मेहमान इस महोत्सव में भाग लेने शिवपुरी पहुंचे हैं।
भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों ने भारतीय संस्कृति और इतिहास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन धरोहरें दुनिया के लिए प्रेरणादायक हैं। सुरवाया गढ़ी जैसे ऐतिहासिक स्थल यह दर्शाते हैं कि प्राचीन भारत कला, संस्कृति और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। मेहमानों ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण को अपने कैमरों में कैद किया और स्थानीय लोगों से आत्मीय संवाद भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *