दर्शको को लुभा रही कूनो में चीतो की अटखेलियां कूनो प्रबंधन ने जारी की नई तस्वीरें, हुई वायरल

श्योपुर

श्योपुर

कूनो नेशनल पार्क के खुले जंगलो में पर्यटको को लुभाने में सफल हो रहे भारतीय चीतो की नई तस्वीरें मंगलवार को कूनो प्रबंधन ने जारी की हैं, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह तस्वीरे खुशी देने वाली हैं जिसमें चीता परिवार जंगल में अटखेलियां करते हुए नजर आ रहा है। चीता समृद्ध कूनो में वर्तमान में तीन दर्जन से अधिक चीतो की संख्या पहंुच गई है तो वहीं इसी माह बोत्सवाना से भी 08 नए चीते आने वाले हैं जिनकी तेयारियां भी जोर शोर से की जा रही है।
डीएफओ कूनो आर थिरूकुरल ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है जिसमें भारतीय चीतो की संख्या विदेशी चीतो की संख्या से ज्यादा हो चुकी हैं जो भारत के लिए नई पीढ़ी को तैयार कर रही है, इसी क्रम में विदेशी चीते भी यहां के माहौल पूरी तरह ढल चुके हैं तो वहीं आने वाले चीतो के लिए भी यहां पूरी तैयारी की जा चुकी हैं। आज जारी किये गये फोटो कूनो के खुले जंगल में स्वच्छंद विचरण कर रहे चीता परिवारो के हैं जो अपने सामान्य व्यवहार से पर्यटको को भी लुभा रहे हैं। वर्तमान में कूनो सेंचुरी के खुले जंगल में करीब 17 चीते मौजूद है शेष चीते बडे बोमा में रखे गये हैं जिनकी सतत रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *