आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बदलाव, रघुवंशी-रहाणे टॉप-5 में शामिल

खेल

कोलकाता ।आईपीएल (Indian Premier League) में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शानदार प्रदर्शन के चलते केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे शीर्ष-5 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा इस सूची से बाहर हो गए हैं।
ऑरेंज कैप की सूची में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 163.46 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रघुवंशी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शीर्ष-5 में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन चौथे और रहाणे पांचवें स्थान पर हैं।
वहीं पर्पल कैप की रेस में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर रवि बिश्नोई पहले स्थान पर कायम हैं। उन्होंने तीन मैचों में 7 विकेट लिए हैं। उनके अलावा गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी तथा राजस्थान रॉयल्स के नंद्रे बर्गर शीर्ष-5 गेंदबाजों में शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के प्रिंस यादव को भी इस रेस में फायदा हुआ है और वह 5 विकेट के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं केकेआर के वैभव अरोड़ा नौवें स्थान पर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *