आईपीएल 2026 में इस बार उद्घाटन समारोह नहीं होगा : बीसीसीआई

खेल

बेंगलुरु

भगदड़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी जाएगी
बेंगलुरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सत्र में इस बार उद्घाटन समारोह नहीं रखा गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार उद्घाटन समारोह की जगह पर पिछली बार इस स्टेडियम में मची भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आईपीएल सत्र का पहला मुकाबला 28 मार्च को एम चेन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। पिछली बार हादसे में मारे गये लोगों के सम्मान में इस बार कोई पारंपरिक समारोह नहीं रखा गया है। इसी को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि है कि उद्घाटन मैच से पहले कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा पर 31 मई को खिताबी मुकाबले के दिन आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सहयोग से समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछली बार आरसीबी की जीत के बाद बेंगलुरु में निकाली गई विक्ट्री परेड के दौरान भची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी। इसी दुखद हादसे को ध्यान में रखते हुए इस बार उद्घाटन समारोह को रद्द किया गया है जिससे मृतकों को श्रद्धांजलि दी जा सके। इससे पहले भी आईपीएल उद्घाटन समारोह के बिना ही एक बार आईपीएल आयोजित किया गया था। साल 2019 में पुलवामा हादसे के बाद भी बीसीसीआई ने उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द करते हुए उस पर खर्च होने वाली राशि शहीद जवानों के परिवारों को दान कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *