दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 5 मैग्जीन की जब्त क्राईम ब्रांच ने ग्वालियर-झांसी बायपस से दबोचा

ग्वालियर

ग्वालियर

एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने दो तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 32 बोर की 6 देशी पिस्टल व 5 मैग्जीन की जब्त की हैं
एडिशनल एसपी सुमन सिंह गुर्जर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मुरैना का शिवम तिवारी अपने दोस्त अंकित शर्मा के साथ मोटर साइकिल से अवैध हथियार की तस्करी करने ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास कच्चे रास्ते पर आने वाला है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं डीएसपी मनीष यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा की टीम को एक्शन के लिए भेजा गया।
क्राइम ब्रांच टीम मुखबिर के बताये अनुसार ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास पहुँची, जहां पर मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति बैठा हुआ एक व्यक्ति खड़ा होकर बात करता दिखा, दोनों ने पुलिस की टीमों को देखकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्धों को घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ में एक ने अपना नाम शिवम तिवारी पुत्र श्रीनिवास तिवारी उम्र 21 साल निवासी वनखडी रोड त्रिवेणी धर्मशाला के पास गोपालपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला मुरैना बताया, जबकि दूसरे ने अपना नाम अंकित शर्मा पुत्र सेवाराम शर्मा उम्र 23 साल नि0 ग्राम पलपुरा बसई पो० मृगपुरा थाना सिविल लाइन जिला मुरैना बताया।
रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की
पुलिस ने इनके बैगों की तलाशी ली तो शिवम तिवारी के पास से 32 बोर की 05 पिस्टल मय मैग्जीन एवं 05 अतिरिक्त मैग्जीन मिली। वहीँ नाम अंकित शर्मा की कमर की बायीं तरफ 32 बोर की एक देशी पिस्टल मय मैग्जीन मिली जिसे पुलस ने जब्त कर लिया, पुलिस ने मोटरसाइकिल रॉयल इनफील्ड नंबर एमपी 09- एएच – 9616 को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
खरगोन के खरीदकर लाये थे हथियार
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग खरगोन के भीखनगांव से 12 हजार में प्रति नग के हिसाब से 06 देशी पिस्टल 72 हजार रुपये में खरीदकर लाये थे और ग्वालियर तथा आसपास के जिलों में 40 से 50 हजार रूपये में बैचने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है कि उनके द्वारा पूर्व में किस-किस को अवैध हथियार बैचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *