भितरवार
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भितरवार में भगवान प्रभु श्री गुह निषाद राज जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान निषाद राज जी की प्रतिमा को सुसज्जित रथ में विराजित किया गया, वहीं उनकी नाव (किश्ती) को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सजाकर भव्य चल समारोह निकाला गया। इस मौके पर मांझी (बाथम) समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, बुद्धिजीवी वर्ग एवं युवा साथी डीजे की धुन पर नाचते हुए उत्साहपूर्वक शामिल हुए। चल समारोह दियादाह घाट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वार्ड क्रमांक 05 स्थित राम-जानकी मंदिर पहुंचा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
चल समारोह का जनप्रतिनिधिओ ने किया जगह-जगह स्वागत
शनिवार को नगर में भगवान प्रभु श्री गुह निषाद राज जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया जिसका नगर में जगह जगह जनप्रतिनिधिओ द्वारा पुस्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने तो करेरा तिराहा पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मगैया ने भी पुस्पवर्षा कर स्वागत किया वही नगर में अन्य जनप्रतिनिधियों व कई समाज के लोगों ने भी पुस्पवर्षा कर स्वागत किया

