भितरवार
डबरा रोड विकास ढाबा के समीप घटित हुई घटना
भितरवार। भितरवार डबरा रोड पर शुक्रवार की देर शाम विकास ढाबा के सामने डबरा की ओर से आ रहे लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलते हुए भितरवार की ओर से एक बाइक पर सवार होकर डबरा की ओर जा रहे सवारों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना कारगर करने वाले ट्रैक्टर को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
बता दे की शुक्रवार की देर शाम तकरीबन 8:00 बजे घाटीगांव ब्लॉक के पुलिस थाना आरोन के ग्राम पाटई में हाल ही में हुई एक बेटी की शादी की नव विवाहिता बेटी को लेने के लिए दतिया जिले के भरसुला गांव का निवासी रोहित उर्फ कालू रावत 17 वर्ष, 18 वर्षीय करण पुत्र रवि रावत एवं 17 वर्षीय उमेंद्र पुत्र देवेंद्र सिंह रावत निवासी कल्याणपुर के साथ मोटरसाइकिल से लेवाना करने के लिए जा रहे थे तभी भितरवार डबरा रोड स्थित विकास ढाबा के पास ही पहुंचे थे कि डबरा की ओर से अनियंत्रित रूप से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए बाइक पर सवार तीनों युवकों को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची भितरवार पुलिस तीनों घायल युवकों को उपचार के लिए भितरवार के सामुदायिक अस्पताल लेकर आई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घटना को कारगर करने वाले ट्रैक्टर को मौके से जप्त करते हुए पुलिस थाने की हिरासत में रख दिया है।
