मौत को छूकर टक्क से वापस आया युवक! आरपीएफ जवान ने ऐसे बचाई जान

ग्वालियर

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ने की जल्दबाजी में एक युवक फिसलकर चलती ट्रेन के साथ घिसटने लगा। मौके पर तैनात आरपीएफ के जवान ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचा ली।

भीड़ ज्यादा होने के कारण फिसला यात्री का पैर
जानकारी के अनुसार पातालकोट एक्सप्रेस सिवनी से ग्वालियर पहुंची थी और ट्रेन काफी देरी से चल रही थी। देरी के कारण प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद रात करीब 2:30 बजे ट्रेन के आगमन की घोषणा हुई। ट्रेन रुकते ही यात्री जल्दबाजी में चढ़ने लगे। इसी दौरान एक युवक चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश करते हुए संतुलन खो बैठा और प्लेटफॉर्म पर गिर गया। ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, लेकिन युवक करीब 20 फीट तक घिसटता चला गया।

मची अफरा-तफरी, आरपीएफ आरक्षक ने लगाई दौड़
मौके पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार मच गई। तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ आरक्षक धीर सिंह ने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई। उन्होंने जोखिम उठाते हुए युवक को ट्रेन के नीचे जाने से पहले ही पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ट्रेन का ठहराव केवल दो मिनट का था, इसलिए युवक का नाम-पता नहीं मिल सका। ट्रेन रुकने के बाद जवान ने उसे सावधानी बरतने की हिदायत दी और सुरक्षित डिब्बे में चढ़ा दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और आरपीएफ जवान की बहादुरी की जमकर सराहना की जा रही है। की बहादुरी की जोरदार सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *