चार दिन पहले मिले शव की हुई शिनाख्त

दतिया

दतिया

11 फरवरी को दतिया रोड सेवढ़ा  सांई के कुआं के पास सड़क किनारे  खाई में मिले शव की पहचान उसके बहिनोई ने की।
मृतक का नाम राघवेन्द्र वर्मा पुत्र स्वर्गीय मनीराम वर्मा है ।
मृतक की उम्र चालीस वर्ष है और मृतक शिवाजी नगर झांसी का रहने वाला है।
मृतक जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के परासनी गांव में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत था।
मृतक 10 फरवरी से गायब था जिसकी गुमशुदगी नदीगांव थाने में दर्ज है ।
सेवढ़ा थानाप्रभारी ने बॉडी कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पीएम कराकर शिनाख्त के अभाव में दफन नहीं की थी – थानाप्रभारी द्वारा विवेचना में जानकारी जुटाकर मृतक की शिनाख्त कराई गई।
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है ।और मोठ क्षेत्र के सराय गांव के रिश्तेदारों पर शक जाहिर किया है ।
साथ ही मृतक का अपनी पत्नी से भी मनमुटाव चल रहा था – पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *