देश
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष लामबंद हो गया है। वह संसद में ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए उनके खिलाफ महाभियोग लाने जा रहा है। यह तब हुआ है, जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ भी नो कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया गया है। मार्च में संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में अभूतपूर्व स्थिति पैदा होने वाली है, जब दो संवैधानिक पदों के खिलाफ एकसाथ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। आने वाले दिनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार बढ़नी तय मानी जा रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि इससे 9 मार्च को जब संसद फिर से बैठेगी, तो सत्ता पक्ष और इंडिया ब्लॉक के बीच तनाव बढ़ना तय है। 9 मार्च को संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।
सूत्रों के अनुसार, महाभियोग के नोटिस को संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में लाया जाएगा, जो 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चला।
