नई दिल्ली
सिंघम IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान टीएमसी प्रत्याशी को समझाते आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया। अब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर यूपी कैडर के तेज तर्रार अधिकारी को पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के पद से हटाने की मांग की गई है।
नई दिल्ली (BANGAL ELECTION): यूपी कैडर के तेज तर्रार IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव की ड्यूटी से हटाने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर तर्क दिया गया है कि आईपीएस अधिकारी का रवैया बेहद पक्षपाती है और वह राजनीतिक उम्मीदवारों को धमका रहे हैं।
सिंघम IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज, महुआ मोइत्रा ने डांसर के साथ वीडियो पोस्ट किया।
सिंघम IPS अजय पाल शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं! बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर रहे शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज। महिला का आरोप- केंद्रीय बलों ने घर में घुसकर की मारपीट और छेड़छाड़।
बंगाल चुनाव में आब्जर्वर बनाए गए सिंघम IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ बंगाल पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। एक महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट। महिला ने यह भी कहा कि यह सब कुछ पुलिस ऑब्जर्वर और केंद्रीय बलों की मौजूदगी में हुआ।
महिला के मुताबिक, यह घटना 24 अप्रैल 2026 की देर रात की है। आरोपियों ने खुद को CRPF का सदस्य बताया और बिना किसी वारंट या कानूनी दस्तावेज के जबरन घर में दाखिल हो गए। उन्होंने महिला के पति को हिरासत में लेने की बात कही और विरोध करने पर महिला व उसकी भाभी के साथ धक्का-मुक्की की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ भी की।
वोट के लिए दबाव और 4 मई की चेतावनी
शिकायत में सबसे गंभीर आरोप ‘वोटिंग’ को लेकर लगाया गया है। महिला का दावा है कि हमलावरों ने उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए मजबूर किया। जाते-जाते आरोपियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई, तो 4 मई (मतदान के बाद) वे दोबारा आएंगे और परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाएंगे।
इससे पहले IPS अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि IPS अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के समर्थक और परिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता को डराया धमकाया तो सभी की अच्छे से खबर ली जाएगी। फिर कुछ मत कहना। चुनाव शांतिपूर्वक होना चाहिए।
जहांगीर खान ने किया पलटवार
जहांगीर खान ने अजय पाल शर्मा को करारा जवाब देते हुए कहा, “खेल तुमने शुरू किया है, लेकिन खत्म मैं करूंगा। पिक्चर अभी बाकी है। मैच शुरू हो गया है। तुम्हें लगता है कि कुछ सीआरपीएफ जवानों के साथ तमाशा कर रहे हो, लेकिन अगर सारे लोग एक साथ आ गए, तो तुम लोग हवा में उड़ जाओगे।”
महुआ मोइत्रा ने शेयर किए डांसर संग IPS के वीडियो
तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा ने IPS अजय पाल शर्मा के दो वीडियो शेयर किए। इसमें अजय पाल की चेतावनी वाले वीडियो को शेयर करते हुए महुआ ने लिखा: मेरा फेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल शर्मा। हम तो वो लोग हैं, जो कायदे से आपके छोटे फेंटा और बड़े फेंटा का भी इलाज करते हैं। हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिए।
दूसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आपको ‘फेंटा कॉप’ स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है।’ इस पोस्ट के साथ महुआ ने दो वीडियो भी शेयर किए। पहले वीडियो में अजय पाल शर्मा जैसा दिखने वाला व्यक्ति एक महिला के सामने खड़े होकर तालियां बजा रहा है, जबकि महिला नीचे बैठकर डांस कर रही है। दूसरे वीडियो में वह व्यक्ति एक महिला के बहुत करीब खड़े होकर ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर झूमता दिख रहा है।
