कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर

ग्वालियर

15 अप्रैल तक प्राइवेट वार्ड शुरू करने के निर्देश

जिला चिकित्सालय मुरार में नवनिर्मित प्राइवेट वार्डों को 15 अप्रैल तक प्रारंभ करने के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिए हैं। शुक्रवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि प्राइवेट वार्ड शुरू होने से पहले फर्नीचर, एयर कंडीशनर (एसी), काउंटर सहित सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्राइवेट वार्डों का जायजा लेते हुए कहा कि मरीजों को शासन के प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।
इस दौरान अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, सिविल सर्जन डॉ. आर.के. शर्मा सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *