बडौदा तहसील दफ्तर में युवाओं का प्रदर्शन

श्योपुर

श्योपुर

कांग्रेस नेता के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही का जताया विरोध
श्योपुर। जिले के बडौदा तहसील दफ्तर में आज शुक्रवार को दोपहर 03 बजे जय मीनेष सेवा संगठन के बैनरतले युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता जसंवत मीणा के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही का विरोध जताया एवं एक ज्ञापन तहसीलदार बडौदा को राज्यपाल के नाम सौंपते हुए कार्यवाही को निरस्त करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए उल्लेख किया गया कि जसवंत सिंह मीणा के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्रस्तावित/प्रचलित जिलाबदर की कार्रवाई से मीणा समाज, किसान वर्ग एवं क्षेत्र के नागरिकों में गंभीर चिंता और असंतोष व्याप्त है। संगठन का कहना है कि जिलाबदर जैसी कठोर कार्रवाई केवल उन्हीं परिस्थितियों में की जानी चाहिए, जब किसी व्यक्ति की गतिविधियों से लोक शांति, सार्वजनिक व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को प्रत्यक्ष और गंभीर खतरा हो। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि बिना पर्याप्त साक्ष्य, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत प्रक्रिया के किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है। युवाओं ने मांग की कि इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराते हुए प्रस्तावित जिलाबदर की कार्रवाई पर पुनर्विचार कर इसे निरस्त या स्थगित किया जाए। युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जसवंत मीणा के खिलाफ की जा रही जिलाबदर की कार्रवाई को नहीं रोका गया तो क्षेत्र के युवा मजबूरन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, जय मीनेष सेवा संगठन के अध्यक्ष ओ.पी. मीणा धानोद, रामभरत मीणा, अंशु शुक्ला, बालमुकुंद धनखेड़ा, राहुल सिरसौद, दिनेश मीणा बोरदादेव, राममिलन मीणा, गोविंद मीणा, शाहीन , कंचन आवनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *