दतिया
मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। 18 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो की तस्दीक के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुशवाह (20) निवासी मामा का डेरा, दतिया को धर दबोचा।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी हाथ से बनी 315 बोर की इकनाली बंदूक तथा पेंट की जेब में रखा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर हथियार और कारतूस जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-B)(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव गुप्ता सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
