भांडेर
पशु अस्पताल से थाना भांडेर तक बनने वाली डिवायडर युक्त सड़क का निर्माण कार्य रुका, लोग हो रहे परेशान
भांडेर| नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में पशु चिकित्सालय से थाना भांडेर तक बनाई जा रही सड़क निर्माण में ठेकेदार की मनमानी जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। एक दो दिन ठेकेदार के कारिदे सड़क निर्माण कार्य करते हैं फिर छोड़ देते हैं। सड़क निर्माण के लिए उन्होंने पुरानी सड़क खोदकर छोड़ रखी है, इस कारण लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासी राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि पहले टेंडर नहीं होने के कारण जनता परेशान थी। अब ठेकेदार बीच बीच में काम रोक देता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण नियमित तौर पर करवाया जाए ताकि तय समय सीमा में कार्य पूरा हो और जनता को सड़क सुविधा मिल सके।
महीनों पहले सड़क निर्माण कार्य की कि थी शुरुआत – महीनों पहले वार्ड 04 में 79 लाख रूपये रुपये से पशु अस्पताल से थाना भांडेर तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जाना है। कई महीनों पहले नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय की मौजूदगी में नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था। एक महीने पहले सड़क खोदने काम भी शुरू हो गया था लेकिन एक दो दिन चला इसके बाद काम रुक गया है जिससे आम नागरिकों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है|
निर्माण कार्य शुरू कर अधूरी छोड़ी सड़क, लोग परेशान – नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 04 में पशु चिकित्सालय से थाना भांडेर तक बनाई जा रही सड़क से आम जन परेशान है जिस पर निर्माण कार्य वषों पहले शुरू करवा दिया गया था, लेकिन अब तब इसे पूरा नहीं करवाया गया है। अब यह निर्माण कार्य भी तब से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार यहां सड़क खोदकर आगे का कार्य करना ही भूल गया। जिससे अब सड़क से गुजरना और अधिक मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं उडऩे वाली धूल मिट्टी से न केवल राहगीर परेशान है बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी यह परेशानी बढ़ा रहा है। अस्पताल, कॉलेज, कृषि उपज मंडी, थाना, रामगढ़, पथनवाली माता मंदिर सहित अन्य जगहों के जाने के लिए लोग अक्सर इस सीधे मार्ग का प्रयोग करते हैं। अधिकारियों की अनदेखी व सुस्त रवैये से यह सड़क भी लोगों के प्रयोग लायक नहीं है। वहीं मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से लोगों में रोष भी है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है।
