श्योपुर
कमिश्नर ने की कार्यवाही
श्योपुर। बडौदा तहसील में बाढ़ राहत घोटाले में जेल गई अमिता ंिसह तोमर के न्यायिक अभिरक्षा में 48 घंटे से अधिक रहने के चलते कलेक्टर के प्रतिवेदन पर चम्बल संभाग कमिश्नर सुरेश कुमार ने मंगलवार को शाम 04 बजे तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को निलंबित कर दिया है।
चंबल संभागायुक्त सुरेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। तहसीलदार विजयपुर अमिता सिंह तोमर के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण अन्वेषणाधीन होने और 48 घण्टे से अधिक अवधि के लिए न्यायिक अभिरक्षा में रखे जाने के चलते निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। यहां बता दें कि तहसीलदार अमिता सिंह तोमर बाढ़ राहत घोटाले में पटवारियों के साथ मुख्य अभियुक्त है जिन्हें बीते दिनो ग्वालियर निवास से बडोदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जो शिवपुरी जेल में बंद हैं।
