ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल को लेकर किसान हलाकान

श्योपुर

श्योपुर

खेतो में उतरे विधायक, पूर्व विधायक और भाजपा-कांग्रेस नेता
किसानो को बंधाया ढांढस, कृषि और राजस्व अमला भी आंकलन में जुटा
श्योपुर। जिलेभर में शनिवार शाम को बैमोसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतो में पकी फसल को तबाह कर दिया है, यही वजह है कि किसानो की जान आफत में आ गई है ओर वे शासन प्रशासन की और उम्मीद भरी निगाहो से देख रहे हैं। जिले के अट्ठाइसा क्षेत्र सहित कई गांवो में हुई ओलावृष्टि से सैंकड़ो बीघा गेंहू की फसल नष्ट हो गई है। बीती रात से ही सोशल मीडिया पर अलग अलग गांवो से ओलावृष्टि की तबाही के वीडियो और फोटो वायरल हो गये। इसी बीच रविवार को सुबह से ही परेशान किसानो के बीच ढांढस बंधाने के लिए जहां विधायक सहित भाजपा-कांग्रेस के नेता खेतो में पहंुच गये वहीं एसडीएम गगन सिंह मीणा के नेतृत्व में राजस्व और कृषि विभाग का अमला भी प्रारम्भिक आंकलन में जुट गया है।
दरअसल शनिवार शाम को मौसम में आए परिवर्तन के बाद जहां शहर में ठंडी हवाओ का दौर चला लेकिन अंचल भर में घने बादलो ने घनघोर ने तबाही का मंजर ला दिया, जिले के अट्ठाइसा क्षेत्र में बगडुआ, चिमल्का, भोगीका, जावदेश्वर, सोंठवा, रामबड़ोदा, इच्छाखेड़ी, जैनी, मानपुर, ढोढर सहित कई गांवो में ओलावृष्टि का भयानक मंजर दिखाई दिया है। किसानो की वेदना को समझते हुए रविवार को सुबह पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान बगडुआ गांव में पहंुच गये जिन्होंने किसानो के बीच बर्बाद फसलो की स्थिति का जायजा लिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट चिमलका सहित कई गांव के खेतो में ओले से प्रभावित फसलो को देख किसानो को ढांढस बंधाते नजर आए। वहीं पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, हरिसिंह मीणा लवली, भाजपा नेता रामलखन नापाखेडली सहित तमाम भाजपा नेता दांतरदा, लहचोड़ा, बनवाड़ा, सौंठवा सहित कई गांवो में किसानो के बीच पहंुचे जहां उन्होंने किसानो को भरोसा दिलाया कि जल्द प्रशासन का अमला आकर उनके नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की प्रक्रिया शुरू करेगा। इसी बीच कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फोजी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान भी अटठाइसा क्षेत्र के गांवो में बर्बाद हुई फसल को देखते हुए किसानो के साथ खड़े नजर आए और उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि वे शासन-प्रशासन से किसान के एक-एक दाने के नुकसान का मुआवजा दिलायेंगे।

आंकलन में जुटा राजस्व और कृषि अमला
बैमोसम बारिश और ओलावृष्टि से तबाह हुई फसल को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर एसडीएम गगन सिंह मीणा के नेतृत्व में राजस्व और कृषि विभाग की टीम क्षेत्र में सर्वे कर आंकलन शुरू कर दिया है। उप संचालक कृषि जीके पचौरिया के नेतृत्व में ग्राम सोईकलां, चिमलका, ददूनी, मेवाडा, मानपुर, बहरावदा, बगदि़या, दांतरद़ा, बिचपुरी, बिठलपुर, ज्वाड आदि ग्रामों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति का जायजा लिया गया। टीम में एसएडीओ शरद रघुवंशी, कृषि विस्तार अधिकारी सुरेश बंसल एवं नान सिंह किराड़े आदि उपस्थित रहे। वहीं तहसीलदार टीएस लकड़ा के नेतृत्व में करीब दर्जनभर गांवो में पटवारियों ने नजरी सर्वे किया हैं, जिसमें जल्द नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय सांसद को कराया अवगत
ओलावृष्टि से प्रभावित किसानो के बीच रविवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाट भी पहंुचे जिन्होंने चिमलका, दांतरदा, बगडुआ समेत तमाम गांवो में भ्रमण कर किसानो को ढांढस बंधाया, इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर को कॉल कर किसानो की बात कराई तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने भी किसानो से कहा कि किसानो का नुकसान नहीं होने देंगे, जल्द प्रशासन नुकसान का आंकलन कर मुआवजा राशि का वितरण करेगा।

नेशनल हाइवे पर किसानो ने किया चक्काजाम
ओलावृष्टि के पीड़ित किसानो ने रविवार को आक्रोशित होकर श्योपुर पाली नेशनल हाइवे पर बगडुआ गांव के पास चक्काजाम कर दिया, आक्रोशित किसानो ने बीच सड़क पर टेªक्टर, बाइकें लगाकर रोड़ जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे, हालांकि आधे घंटे के चक्काजाम के बाद किसानो ने जाम खोल दिया और अपने अपने खेतो में पहंुच गये जहां उन्होंने बर्बाद फसलो की स्थिति के बारे में पटवारी सहित प्रशासनिक अमले को वास्तुस्थिति से अवगत कराया और मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *