एनएसयूआई का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित,कूनो होटल में मना स्थापना दिवस

श्योपुर

श्योपुर

भारतीय छात्र संगठन एनएसयूआई का आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कूनो पैलेस होटल में आयोजित किया गया जिसमें एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने छात्र हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
जानकारी देते हुए पीयूष शिवहरे ने बताया कि एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के निर्देश पर श्योपुर जिला मुख्यालय पर स्थापना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर संगठन की रीति नीति से अवगत कराया गया। इस मौके पर पीयूष शिवहरे ने बताया कि छात्र हितो को लेकर लगातार संघर्षरत एनएसयूआई के कार्यकर्ता एकजुट हैं और संगठन की विचारधारा को लेकर काम कर रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में शिवम मीणा, सुरेंद्र मीणा, मोहित धाकड़, अजय शिवहरे, रोनी मीणा, आशीष धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *