मूंडला गांव में शिवबारात में विधायक ने किया हर्ष फायर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

श्योपुर

श्योपुर

जिले के बड़ौदा क्षेत्र के ग्राम मुंडला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को दोपहर 02 बजे निकाली गई शिव बारात एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गई है। शिव बारात में घोड़े पर सवार विधायक बाबू जंडेल द्वारा हर्ष फायरिंग की गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से पोस्ट हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को जब शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी, तब विधायक बाबू जंडेल घोड़ी पर सवार थे। इसी बीच उन्होंने अपनी बंदूक से हर्ष फायर किया। बारात में शामिल श्रद्धालुओं ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। हर्ष फायरिंग के इस मामले पर बड़ौदा थाना प्रभारी सतीश चौहान ने कहा कि वह वर्तमान में चंद्रसागर मेले की ड्यूटी में व्यस्त हैं और उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि शासन की ओर से हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद विधायक बाबू जंडेल का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल प्रशासन या पुलिस की ओर से किसी औपचारिक एफआईआर या ठोस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *