श्योपुर
कांग्रेस का प्रदर्शन
श्योपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को दोपहर 02 बजे बढ़ती महंगाई, बिजली दरों में बढ़ोतरी और एलपीजी गैस की किल्लत के विरोध में जिला कलेक्टेट पर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल फौजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए डिप्टी कलेक्टर संजय जैन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने सिलेंडर के प्रतीकात्मक बैनर पहनकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है और इसके लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने 1 अप्रैल 2026 से बिजली दरों में औसतन 4.80 प्रतिशत की वृद्धि को तुरंत वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही रसोई गैस के दाम कम करने और एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात भी कही गई। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल और अन्य जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग की। उनका कहना है कि महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जसवंत मीणा के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि उन्हें द्वेषपूर्ण तरीके से जिला बदर किया गया है, जिसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश सिक्रवार, जसवंत मीणा, रामभरत मीणा, रितेश तोमर, चीनी कुरैशी, हंसराज मीणा, प्रहलाद सेन, महेश प्रजापति, कृष्णा राठौर, कु. शमीम, अरविन्द जाट, अशोक धुलिया, धारा सिंह मीणा, पार्षद सुमेर सिंह, गिर्राज सिकरवार सहित बडी संख्या में कंाग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
