सेहत का आसान और असरदार फॉर्मूला है तुलसी-अदरक ड्रिंक

स्वास्थ्य

नई दिल्ली 

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार तुलसी और अदरक से तैयार किया गया सरल और सेहतमंद ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का अहम हिस्सा बन सकता है। इसे तैयार करना बेहद आसान है रात में गर्म पानी में तुलसी की पत्तियां और अदरक डालकर भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत करता है, बल्कि धीरे-धीरे आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर दिशा देता है। आयुर्वेद में तुलसी को औषधियों की रानी माना गया है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाते हैं। सर्दी-खांसी, गले की खराश और फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतों में यह अत्यंत लाभकारी है। तनाव दूर करने में भी तुलसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि यह कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित कर मानसिक शांति प्रदान करती है। वहीं अदरक पाचन तंत्र का सबसे प्रभावी प्राकृतिक सहायक माना जाता है।
अदरक में मौजूद जिंजरोल कंपाउंड सूजन कम करता है, शरीर को गर्म रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं में यह तुरंत राहत देता है।तुलसी और अदरक का यह संयोजन मिलकर शरीर को कई फायदे प्रदान करता है। इसका नियमित सेवन इम्युनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां आसानी से नहीं होतीं। यह त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को निकालते हैं, सूजन घटाते हैं और त्वचा को साफ-सुथरा और ग्लोइंग बनाते हैं।
मुंहासों और चेहरे की डलनेस को कम कर त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी यह पेय कारगर है। अदरक पेट को साफ रखने में मदद करता है, जबकि तुलसी शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे ऊर्जा स्तर में वृद्धि होती है और थकान कम होती है, जिससे पूरा दिन तरोताज़ा महसूस होता है। यह श्वसन तंत्र के लिए भी उपयोगी है बलगम निकालने, सांस की नलियों को साफ करने और सांस लेने में आसानी देने में सहायक है। यह पूरी तरह प्राकृतिक, सस्ता और बिना किसी साइड इफेक्ट वाला हेल्दी ड्रिंक है, जो तन-मन दोनों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *