फैक्ट्री या प्रतिष्ठान में सही दिशा का विज्ञान: मशीन, स्टोर, फ्रेश माल और मालिक का ऑफिस कहाँ हो ताकि व्यवसाय बढ़े दोगुना?

धर्म

औद्योगिक प्रतिष्ठान या फैक्ट्री केवल मशीनों और श्रमिकों से नहीं चलती, बल्कि उसकी ऊर्जा व्यवस्था और दिशा संतुलन भी उसकी उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि फैक्ट्री का निर्माण और अंदरूनी व्यवस्था सही दिशा में हो तो उत्पादन, लाभ और स्थिरता बढ़ती है; अन्यथा बार-बार हानि, मशीन खराबी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएँ सामने आती हैं।

नीचे फैक्ट्री/प्रतिष्ठान के प्रमुख भागों की सही दिशा विस्तार से दी जा रही है:
1. मशीनें (Machines) किस दिशा में हों?
भारी मशीनें – दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखें।
मशीन का मुख (ऑपरेटर का चेहरा) – पूर्व या उत्तर की ओर हो।
बॉयलर, भट्ठी, जनरेटर – दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में रखें।
लाभ: उत्पादन में वृद्धि, कम खराबी, श्रमिकों की कार्यक्षमता में सुधार।

2. स्टोर रूम (कच्चा माल / तैयार माल)
कच्चा माल (Raw Material) – दक्षिण-पश्चिम में रखें।
तैयार माल (Finished Goods) – उत्तर-पश्चिम में रखना शुभ है।
हल्का सामान – उत्तर या पूर्व दिशा में रखा जा सकता है।
लाभ: माल की स्थिरता, ऑर्डर की निरंतरता और भुगतान में सुगमता।

3. फ्रेश माल / डिस्पैच एरिया
तैयार माल की निकासी (Dispatch) – उत्तर-पश्चिम दिशा से हो तो अच्छा।
लोडिंग-अनलोडिंग – उत्तर या पूर्व दिशा में शुभ मानी जाती है।
लाभ: माल की तेज खपत, बाजार में मांग बढ़ती है।

4. मालिक का ऑफिस
मालिक का केबिन – दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) में होना चाहिए।
बैठते समय मुख – उत्तर या पूर्व की ओर हो।
पीछे की दीवार मजबूत और ऊँची होनी चाहिए।
लाभ: निर्णय क्षमता मजबूत होती है, व्यवसाय में स्थिरता और नियंत्रण बना रहता है।

5. अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
मंदिर / पूजा स्थान – उत्तर-पूर्व (ईशान कोण)
पानी की टंकी / बोरिंग – उत्तर या उत्तर-पूर्व
शौचालय – पश्चिम या उत्तर-पश्चिम

यदि सब कुछ गलत दिशा में हो तो क्या प्रभाव पड़ता है?
मशीनों में बार-बार खराबी , श्रमिक असंतोष और दुर्घटनाएँ , भुगतान अटकना और कर्ज बढ़ना , मालिक का मानसिक तनाव
कोर्ट-कचहरी या सरकारी बाधाएँ , तैयार माल का रुका रहना

गलत दिशा में भारी सामान उत्तर-पूर्व में होने से धन का प्रवाह रुक सकता है और आग्नेय दोष से आगजनी की संभावना बढ़ती है।

विशेष – फैक्ट्री या प्रतिष्ठान की उन्नति केवल पूंजी और परिश्रम पर निर्भर नहीं करती, बल्कि सही दिशा-निर्देशन पर भी आधारित होती है। यदि निर्माण या व्यवस्था में दोष है तो वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श लेकर सुधार (रिमेडी) करना चाहिए। सही दिशा, सही व्यवस्था और सकारात्मक ऊर्जा से व्यवसाय में निरंतर वृद्धि संभव है।

पंडित कपिल त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *