ग्वालियर
संवत् 2083 , शाके 1948 , चैत्र मास , शुक्ल पक्ष , दशमी तिथि , शनिवार , पुष्य नक्षत्र , सुकर्मा योग , गर करण , कर्क चंद्र राशि , मीन सूर्य राशि , राहुकाल सुबह 09:18 से 10:50 तक , पश्चिम दिशा यात्रा शुभ
मेष राशि – आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, पर जल्दबाजी से काम बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। उपाय: सुबह उठकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य को अर्पित करें।
वृषभ राशि – धन संबंधित मामलों में सावधानी रखें। कोई पुराना लेन-देन उलझ सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। उपाय: एक साबुत हल्दी की गांठ पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें।
मिथुन राशि – आज सोच-विचार में अधिक समय जाएगा। निर्णय लेने में देरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। उपाय: हरे मूंग का दान किसी जरूरतमंद को करें और स्वयं भी थोड़ा सा सेवन करें।
कर्क राशि – भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पुराने मित्र से संपर्क लाभकारी रहेगा।उपाय: चावल में थोड़ी सी शक्कर मिलाकर कौवों को खिलाएं।
सिंह राशि – कार्य में सफलता के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। उपाय: घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि – नौकरी और व्यापार में नई योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। उपाय: तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करें।
तुला राशि – आज यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खर्च थोड़ा अधिक रहेगा।उपाय: सफेद वस्त्र धारण करें और चांदी का कोई छोटा आभूषण पहनें।
वृश्चिक राशि – गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, सतर्क रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।
धनु राशि – भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें।
मकर राशि – काम का दबाव अधिक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा लेकिन देर से। उपाय: काले तिल पानी में बहाएं और शनि मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि – रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: नीले फूल भगवान शिव को अर्पित करें।
मीन राशि – घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुरानी समस्या समाप्त हो सकती है।उपाय: मंदिर में केले का दान करें और छोटी कन्याओं को मीठा खिलाएं।
पंडित कपिल त्रिपाठी

