ग्वालियर
8 मार्च 2026 पंचांग एवं राशिफल
संवत् 2082 , शाके 1947 , फाल्गुन मास , कृष्ण पक्ष , रविवार , पंचमी तिथि , स्वाति नक्षत्र ,ध्रुव योग , वणिज करण , तुला चंद्र राशि , कुंभ सूर्य राशि , राहु काल सायं लगभग 4:30 बजे से 6:00 बजे तक , पश्चिम दिशा यात्रा शुभ
मेष राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है। उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं ।
वृषभ राशि – आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में लाभ मिल सकता है।उपाय: भगवान शिव को जल और सफेद पुष्प अर्पित करें।
मिथुन राशि – आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कार्यों में बाधा आ सकती है इसलिए धैर्य रखें। किसी से विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। उपाय: चंद्रमा को जल अर्पित करें और सफेद वस्तु का दान करें।
सिंह राशि – आज आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा। मान-सम्मान बढ़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
कन्या राशि – आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। काम में सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। उपाय: गणेश जी को दूर्वा और लड्डू अर्पित करें।
तुला राशि – आज व्यापार और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि – आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है। समझदारी से काम लें।उपाय: हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
धनु राशि – आज भाग्य का साथ मिल सकता है। शिक्षा और करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाएं।
मकर राशि – आज सावधानी रखने का दिन है। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और गरीब को काला तिल दान करें।
कुंभ राशि – आज वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। उपाय: भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
मीन राशि – आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
उपाय: विष्णु भगवान के मंदिर में पीले फूल अर्पित करें।
पंडित कपिल त्रिपाठी
