संवत् 2083 , शाके 1948 , वैशाख मास , कृष्ण पक्ष , तृतीया तिथि , रविवार , विशाखा नक्षत्र , वज्र योग , विष्टि करण , तुला राशि चंद्र , मीन राशि सूर्य , राहुकाल 05:02 pm से 06:36 pm तक ,
पूर्व दिशा यात्रा शुभ
मेष – आज ऊर्जा बहुत है, पर दिशा सही रखनी जरूरी। काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, पर किसी से टकराव हो सकता है। पैसा आएगा, पर खर्च भी अचानक बढ़ेगा। प्रेम में साफ बोलना बेहतर रहेगा।उपाय: गुड़ खाकर काम शुरू करें, सूर्य को जल दें, लाल वस्त्र का छोटा दान करें।
वृषभ – स्थिरता का दिन है। पुराने काम पूरे होंगे। परिवार का माहौल बेहतर रहेगा। धन धीरे-धीरे बढ़ेगा, पर आज जोखिम न लें। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा।उपाय: सफेद मिठाई मंदिर में चढ़ाएं, चावल दान करें, लक्ष्मी जी का स्मरण करें।
मिथुन – मन कई दिशाओं में जाएगा। निर्णय लेने में भ्रम हो सकता है। नौकरी या व्यापार में नया मौका मिलेगा, पर सोच समझकर कदम रखें। मित्र मदद करेंगे।उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, हरी मूंग दान करें, हरा कपड़ा पास रखें।
कर्क – भावनाएं ज्यादा रहेंगी। घर की बात मन पर असर डालेगी। काम में स्थिरता रहेगी, पर मन भटकेगा। खर्च घर पर ज्यादा होगा।उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, दूध का दान करें, चंद्रमा को रात में देखें।
सिंह – आज पहचान और सम्मान मिलेगा। लोग आपकी बात मानेंगे। काम में सफलता, पर अहंकार नुकसान दे सकता है। प्रेम में आकर्षण बढ़ेगा।उपाय: सूर्य को जल दें, गेहूं और गुड़ दान करें, पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या – छोटी-छोटी बातों पर चिंता बढ़ सकती है। काम में मेहनत ज्यादा लगेगी, परिणाम धीरे मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, मसूर दाल दान करें, सुबह जल्दी उठें।
तुला – संतुलन बनाए रखना जरूरी। आज रिश्तों में सुधार होगा। धन लाभ के छोटे अवसर मिलेंगे। साझेदारी में फायदा हो सकता है।
उपाय: लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक – मन में छुपी चिंता रहेगी। किसी पर जल्दी भरोसा करना नुकसान दे सकता है। काम में गोपनीयता रखें। धन रुक सकता है।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें, गुड़-चना दान करें, लाल फूल चढ़ाएं।
धनु – भाग्य साथ देगा। यात्रा या नई शुरुआत के योग हैं। काम में तेजी आएगी। धन लाभ संभव। गुरुजन का सहयोग मिलेगा।उपाय: केले के पेड़ में जल दें, पीली दाल दान करें, विष्णु मंत्र जप करें।
मकर – काम का दबाव रहेगा, पर अंत में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। धन धीरे आएगा पर स्थिर रहेगा। उपाय: शनिदेव को तेल चढ़ाएं, काली उड़द दान करें, गरीब को जूते दान करें।
कुंभ – नए विचार और योजना बनेंगी। मित्रों से लाभ होगा। काम में बदलाव के संकेत हैं। अचानक लाभ मिल सकता है।उपाय: काले तिल दान करें, शनिदेव मंदिर जाएं, काले कपड़े कम पहनें।
मीन – मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी। धन लाभ और शांति दोनों मिलेंगे। परिवार में सुख रहेगा।उपाय: विष्णु जी की पूजा करें, पीले फूल चढ़ाएं, हल्दी का दान करें।
पंडित कपिल त्रिपाठी

